🎯

हमारा उद्देश्य

ग्राम विकास समिति सूरगढ़

सूरगढ़ गांव में होने वाले हर सार्वजनिक निर्माण और विकास कार्य का पूरा हिसाब — कितना सहयोग आया, कितना खर्च हुआ और कितनी राशि बची है — पारदर्शी तरीके से सभी गांव वालों के सामने रखना।

इस वेबसाइट पर क्या दिखता है

  • कितना आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ और किसने दिया
  • कितना खर्च हुआ, किस काम पर और किस दुकान को भुगतान हुआ
  • अभी कितनी राशि उपलब्ध है और लक्ष्य में कितनी बाकी है
  • किसने सामग्री दी और किसने श्रमदान किया
  • निर्माण कार्य कहां तक पहुंचा — फोटो सहित
  • हर भुगतान का बिल या Screenshot

हिसाब कैसे जांचें

उपलब्ध राशि = कुल प्राप्त सहयोग − कुल खर्च। यह गणना वेबसाइट अपने आप करती है, कोई भी एंट्री हाथ से नहीं बदली जाती। हर एंट्री के साथ यह भी दर्ज रहता है कि उसे किसने जोड़ा और किसने स्वीकृत किया। जब तक समिति एंट्री स्वीकृत नहीं करती, वह सार्वजनिक हिसाब में नहीं दिखती।